करवा चौथ की खरीदारी कर लौट रही थी महिला, ई-रिक्शा की टक्कर से मौत

ग्वालियर। करवा चौथ की खरीदारी कर घर लौट रही एक महिला को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना मुरार थाना क्षेत्र के आर्मी गेट बारादरी के पास मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे की है। जानकारी के अनुसार मुरार थाना क्षेत्र के गेरू वाला बंगला के पास रहने वाली 51 वर्षीय कुंअर देवी कुशवाहा पत्नी बृज किशोर कुशवाहा अपने पति के साथ करवा चौथ की खरीदारी करने के लिए बाजार गई थीं। बाजार से खरीदारी कर लौटते समय वह तथा उनका पति वापस घर लौट रहे थे। अभी वह आर्मी गेट बारादरी पर पहुंचे ही थे कि तभी तेज रफ्तार से आ रहे बिना नंबर के ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कुंअर देवी हवा में उछलीं और सड़क पर गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।

घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतका के शव का पीएम हाउस पहुंचाकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि बिना नंबर के चल रहे ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही से लगातार हादसे हो रहे हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। करवा चौथ से एक दिन पहले हुई इस घटना से पूरे इलाके में शोक है।

Next Post

वेदांता का मुनाफा दूसरी तिमाही में 151 गुना बढ़कर 6,202 करोड़ रुपये पर

Wed Oct 28 , 2026
मुंबई, 28 अक्टूबर (वार्ता) खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2026) में समेकित आधार पर 6,202 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 151 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने बुधवार को निदेशकमंडल की […]

You May Like