वेदांता का मुनाफा दूसरी तिमाही में 151 गुना बढ़कर 6,202 करोड़ रुपये पर

मुंबई, 28 अक्टूबर (वार्ता) खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2026) में समेकित आधार पर 6,202 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 151 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने बुधवार को निदेशकमंडल की बैठक के बाद वित्तीय परिणामों की घोषणा की। उसने बताया कि तिमाही के दौरान समेकित राजस्व सालाना आधार पर 57 फीसदी बढ़कर 25,812 करोड़ रुपये रहा।

तिमाही की समाप्ति पर कंपनी के पास 26,622 करोड़ रुपये की नकदी थी। साथ ही उसकी कुल देनदारी 30,297 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार, शुद्ध देनदारी 3,675 करोड़ रुपये रही जो तीन महीने पहले के 4,624 करोड़ रुपये से कम है। वेदांता के कार्यकारी निदेशक अरुण मिश्रा ने परिणामों पर टिप्पणी में कहा, “वेदांता ने एक और तिमाही में शानदार परिचालन प्रदर्शन किया है। इसमें रिकॉर्ड माइन-मेटल उत्पादन शामिल है। हमने अपनी विकास परियोजनाओं में 1,135 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे पूरे पोर्टफोलियो में क्षमता विस्तार, खदान विकास और संसाधन सुरक्षा से जुड़ी पहलों को आगे बढ़ाया गया है। इन उपलब्धियों का लगातार हासिल किया जाना हमारे विविध एसेट बेस की मजबूती को दर्शाता है।”

.....

Next Post

खैरलांजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस सेवा ठप

Wed Oct 28 , 2026
खैरलांजी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरलांजी में एंबुलेंस सेवा की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सड़क दुर्घटना में घायल एक युवती को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किए जाने के बाद एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने से लगभग तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। […]

You May Like