अमेरिका से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान ने भेजा अपहरण का सिग्नल, जयपुर में आपात लैंडिंग

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के एक विमान की बुधवार सुबह “सुरक्षा कारणों से” जयपुर में आपात लैंडिंग कराई गई। सूत्रों के मुताबिक, विमान ने अपहरण का कोड भेजा था] जिसके बाद उसे जयपुर डायवर्ट करने का निर्देश दिया गया। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान की जयपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग हुई। सुरक्षा जांच के बाद विमान को उड़ान भरने के लिए मंजूरी मिल गई है। यात्रियों को दुबारा उसी विमान से दिल्ली भेजा जा रहा है। बयान में कहा गया है, “एयर इंडिया की फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही उड़ान एआई2030 को सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण 14 अक्टूबर को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। विमान जयपुर में सुरक्षित उतरा। संबंधित सुरक्षा एजेंसियों ने जरूरी जांच-पड़ताल की और विमान तथा चालक दल के सदस्यों को आगे की यात्रा के लिए अनुमति दे दी है।”

प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया, उनकी सुरक्षा जांच की गई और वे वापस विमान में सवार हो गए। उन्होंने एयर इंडिया के लिए सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। सूत्रों ने बताया कि विमान से ‘स्वॉक 7500’ कोड भेजा गया था] जो बिना मुख्य संचार का इस्तेमाल किए एटीसी को अपहरण की स्थिति के लिए अलर्ट कर देता है। इसके बाद एटीसी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क करता है। सूत्रों के अनुसार, पूरी सुरक्षा तैयारियों के बीच विमान सुबह करीब 9.30 बजे जयपुर हवाई अड्डे पर उतरा। उन्होंने बताया कि लैंडिंग के बाद विमान को टर्मिनल से दूर एक अलग इलाके में खड़ा किया गया जहां सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी जांच की। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ देर तक पायलट कॉकपिट का दरवाजा नहीं खोल सका, हालांकि बाद में दरवाजा खुलने पर सबकुछ सामान्य पाया गया।

.....

Next Post

नहर में बहे बालक का शव मिला

Wed Oct 14 , 2026
जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत उमरिया नहर में गत दिवस बहे 10 वर्षीय बालक का पनागर के पास टींडनी में बरगी बांध से निकलने वाली बड़ी नहर में मिला है। विदित हो कि पिपरिया निवासी 10 वर्ष आकाश ठाकुर अपने साथियों के साथ चार दिन पहले उमरिया नहर गया था। सभी […]

You May Like