अटलजी के भांजे अजय मिश्रा के निधन से शोक में डूबी भाजपा, अंत्येष्टि कल होगी

ग्वालियर: शहर से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के छोटे भाई एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी के भांजे अजय मिश्रा का आज शुक्रवार प्रातः निधन हो गया है। अजय मिश्रा को रात्रि में अस्वस्थता के कारण निजी अस्पताल ले जाया गया था जहां ऑब्जेर्वेशन के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज तड़के उनका स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने के बाद दुखद निधन हो गया। उनके निधन से परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

स्वर्गीय अजय मिश्रा, स्वर्गीय त्रियुगी नारायण मिश्रा के सुपुत्र थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शोकाकुल परिवार में उनके पुत्र शुभम मिश्रा, पोते धनंजय एवं सम्राट मिश्रा, पुत्री शुभांगी तथा दामाद रजत शामिल हैं। उनके भाई अनूप मिश्रा एवं अभय मिश्रा भी गहरे शोक में हैं। स्वर्गीय अजय मिश्रा की अंतिम यात्रा कल 11 अप्रैल, शनिवार को प्रातः 9 बजे उनके निज निवास 261, विजय नगर एक्सटेंशन, ग्वालियर से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

Next Post

जीडीसीए में बड़ा बदलाव, संग्राम सिंह कदम अध्यक्ष बनाए गए

Fri Apr 10 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) में बड़ा बदलाव किया गया है। तत्कालीन सिंधिया रियासत के पुराने मराठा सरदार संग्राम सिंह कदम अध्यक्ष बनाए गए हैं तो विजय प्रकाश शर्मा “बेटू” सचिव होंगे। यह परिवर्तन एमपी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर्यमन सिंधिया ने किया है। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like