इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित समारोह में सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक शांतनु मोइत्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए और उनकी संगीत साधना की सराहना की।
सम्मान मिलने के बाद शांतनु मोइत्रा ने मध्यप्रदेश शासन का आभार जताते हुए इसे अपने लिए भावुक और गौरवपूर्ण पल बताया। इस दौरान सचेत-परम्परा और उनके दल की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में संगीत का रंग भर दिया।
इंदौर से खास रिपोर्ट।
