गांधी जी का एकमात्र प्रतीकात्मक स्थल गांधी चौक शीघ्र ही सुंदर मंच में परिवर्तित होगा

बागली। नगर के मध्य एवं नगर की पहचान 40 वर्ष पुराने गांधी चौक की जर्जर अवस्था के चलते बागली नगर परिषद द्वारा इस स्थान पर नए मंच को बनाने की मुहिम शुरू की हे वर्तमान में नवीन निर्मित मंच का वैभव धीरे-धीरे दिखाई दे रहा है। संभावना है, की आने वाली नवरात्रि पर्व तक यह गांधी चौक सुंदर मंच में परिवर्तित हो जाएगा। बागली नगर परिषद अध्यक्ष सीमा कमल यादव ने बताया कि बागली नगर की मुख्य पहचान गांधी चौक भविष्य में भी मुख्य पहचान ही बनी रहेगी, ऐसा रंग रोगन और निर्माण होगा हालांकि इस मंच पर प्रतीक रूप में गांधी जी की प्रतिमा या उनका नाम लिखा जाना तय नहीं हो पाया है ।

फिर भी यह मंच गांधी मंच के नाम से ही पहचाना जाएगा नजदीक के निवासी अशोक मोदी चेतन सोनी आदी ने बताया कि उनके पीता जी द्वारा 40 वर्ष पूर्व इस मंच को बनाने के लिए चदें के रूप में बड़ी राशि देकर इसके निर्माण की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे बाजार से जुड़े लोगों ने राशि एकत्रित की और तात्कालिक नगर परिषद के सहयोग से इस गांधी चौक मंच का निर्माण हुआ मंच के निर्माण के समय ऊपर की ओर गांधी जी की गोल प्रतिमा स्थापित रही, सभी की सहमति से इस स्थान का नाम गांधी चौक रखा गया । तभी से यह बागली नगर की पहचान बन गया इस मंच से नेता अभिनेता गायक विद्वान और अनगिनत प्रतिभाओं ने पुरस्कार प्राप्त किए हैं। नए निर्माण को लेकर सभी में जिज्ञासा है ,नगर परिषद ने हाल ही में एक ड्राइंग जारी किया है।

उसके अनुरूप यह बनता है तो वास्तव में पूरे क्षेत्र का सबसे बेहतर मंच रहेगा यह नगर परिषद सी एम ओ विष्णु प्रसाद देवड़ा ने बताया कि ठेकेदार द्वारा प्रयास किया जा रहा है । आगामी त्यौहार एवं पर्व पर इस मंच का उपयोग धार्मिक उत्सव के रूप में में लिया जा सके वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश शर्मा राजेश बजाज कमल सोनी मोहम्मद बोहरा दिलीप गुप्ता आदि ने बताया कि गांधी चौक से हम सभी बाजार वासियो की पहचान बनी हुई है। हमारे घरों पर आने वाले मेहमानो को यही का पता देते हैं ।और वह हमारे घर पहुंच जाते हैं। अब और सुंदर बन जाएगा तो दूर-दूर तक इसकी पहचान बनी रहेगी।

Next Post

भालू के जबड़ों के बीच 14 जिंदगियां

Tue Sep 29 , 2026
अनूपपुर। एक ओर वन विभाग खांड़ा क्षेत्र को भालू विचरण क्षेत्र मानता है, वहीं दूसरी ओर इसी संवेदनशील इलाके में बाहरी लोगों के झोपड़ियां बनाकर रहने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत खांड़ा के दस्तावेजों में दर्ज जानकारी के अनुसार यहां शिवपुरी जिले के गोदरी क्षेत्र से आए लोग […]

You May Like