ऑटो में सफर के दौरान महिला का सूटकेस साफ, लाखों के सोने चांदी के जेवर चोरी

इंदौर: लसूडिया थाना क्षेत्र में ऑटो में सफर के दौरान शातिर चोरों ने महिला के सूटकेस से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए. महाराष्ट्र से बेटी खुशबू सिंह को उसके इंदौर स्थित ससुराल छोड़ने आए स्कीम नंबर 78 निवासी पवन सिंह ने पुलिस को बताया कि रेलवे स्टेशन से ऑटो में सवार होने के दौरान दो अज्ञात व्यक्ति भी उनके साथ बैठे थे.

सफर के दौरान आरोपियों ने चालाकी से सूटकेस खोलकर उसमें रखे सोने का हार, चेन, मंगलसूत्र, कंगन, बाला, झुमके, बाली, कुंडल, नथनी तथा चांदी की पायजेब, करधनी और बिछिया चोरी कर ली. घर पहुंचने पर सूटकेस से पूरे जेवर गायब मिले. शिकायत पर लसूडिया पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

डिलीवरी देने जा रहा ब्राउन शुगर तस्कर दबोचा, 11.35 ग्राम नशा जब्त

Thu Jul 30 , 2026
इंदौर :मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाणगंगा पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11.35 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है. जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1 लाख बताई गई है.मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक एचआर ग्रीन क्षेत्र में […]

You May Like