इंदौर :मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाणगंगा पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11.35 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है. जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1 लाख बताई गई है.मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक एचआर ग्रीन क्षेत्र में ब्राउन शुगर की डिलीवरी देने के लिए घूम रहा है.
सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बल्लू पाल पिता भरत पाल निवासी मुखर्जी नगर को पकड़ा. तलाशी में उसके पास से 11.35 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह मादक पदार्थ कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था.
