नयी दिल्ली, (वार्ता) देश के सात राज्यों में आठ प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों के लिए मंगलवार को उपचुनावों में जबर्दस्त मतदान दर्ज किया गया।
चुनाव आयोग (ईसी) ने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्षता बनाने के लिये कड़े सुरक्षा उपाय किये थे। जिन क्षेत्रों में उपचुनाव हुआ है उनमें जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब में तरनतारन, मिज़ोरम में डम्पा और ओडिशा में नुआपाड़ा शामिल हैं।
इनके लिये मतगणना 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनावों के साथ-साथ होगी।
गौरतलब है कि ये उपचुनाव संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक रुझानों और पार्टी के प्रभाव के महत्वपूर्ण संकेतक के रूप में कार्य करते हैं। चुनाव आयोग की निगरानी और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के साथ चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और अखंडता बनाए रखने पर जोर गया है। ताकि सभी पात्र मतदाता स्वतंत्र और बिना किसी व्यवधान के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
सात राज्यों के आठ विधानसभा क्षेत्र में जबर्दस्त मतदान
