
सिंगरौली।माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम धरी में बाईक सवार एक युवक तेज रफ्तार से चलाते हुये स्वयं फिसल कर गिर पड़ा। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक ग्राम रम्पा का निवासी है। यह घटना आज दिन बुधवार की शाम करीब 5 बजे की है।
माड़ा थाना प्रभारी टीआई शिवपूजन मिश्रा के अनुसार ग्राम रम्पा निवासी संतराम यादव पिता रामस्वरूप यादव उम्र 30 वर्ष निवासी रम्पा अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर तेज रफ्तार से जा रहा था कि धरी में अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। जहां युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम रवाना किया गया, पुलिस मौके से पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
बस की टक्कर से बाईक सवार दंपत्ति घायल
माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयलखूथ सड़क मार्ग में आज दिन बुधवार की देर शाम करीब 7 बजे बाईक सवार दंपत्ति माड़ा से रजमिलान तरफ आ रहे थे कि बस के ठोकर से घायल हो गये। घायलों में प्रमोद सिंह की हालत गंभीर है। मौके पर पुलिस पहुंच घायलो को तत्काल उपचार के लिए माड़ा अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार ग्राम चुड़ी निवासी प्रमोद सिंह पिता अतिबल सिंह अपने पत्नी के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर माड़ा से रजमिलान तरफ आ रहे थे कि आज देर शाम एक तेज सवारी बस ने ठोकर मार दिया। जहां बाईक सवार प्रमोद सिंह एवं उनकी पत्नी जमीन पर गिर पड़ी, जिसमें प्रमोद सिंह को गंभीर चोटे आई हैं। स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से उपचार के लिए माड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
