ऑटो से खींचकर ले गया था कार, सीसीटीवी से खुला मामला; चंद घंटों में चोरी गई कार बरामद

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में हुई कार चोरी की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया वाहन बरामद कर लिया. जांच में सामने आया कि आरोपी ने कार स्टार्ट किए बिना ऑटो की मदद से उसे खींचकर वारदात को अंजाम दिया था.

थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह निजी कार्य करता है और वल्लभनगर क्षेत्र में रहता है. रात करीब 11.50 बजे उसने अपनी आई-10 कार नम्बर एमपी 20 सीबी 2109 को हैंडल लॉक कर राजकुमार ब्रिज के नीचे वल्लभनगर क्षेत्र में खड़ा किया था. सुबह करीब 7.15 बजे जब वह बाहर आया तो कार मौके से गायब थी. आसपास तलाश करने के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिला. सूचना मिलते ही पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम गठित की. घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में सामने आया कि आरोपी कार का लॉक तोड़ने के बाद उसे स्टार्ट नहीं कर सका, जिसके बाद उसने एक ऑटो की मदद से कार को रस्सी से बांधकर खींचते हुए वहां से ले गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मोती तबेला क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया. उसकी निशानदेही पर चोरी गई कार को बरामद कर जब्त कर लिया है. पुलिस आरोपी से यह भी पूछताछ कर रही है कि ऑटो किसका था और इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति तो शामिल नहीं था.

Next Post

अंबेडकर पोस्टर विवाद : कोर्ट ने कहा- पीड़ित को सुनवाई का अधिकार देना अनिवार्य, अब आज सुनवाई

Sun Jan 4 , 2026
ग्वालियर। संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर का पोस्टर जलाने के विवाद में गिरफ्तार एडवोकेट अनिल मिश्रा व उनके तीन साथियों की जमानत याचिका पर आज रविवार को स्पेशल बेंच में सुनवाई हुई। कोर्ट की स्पेशल बेंच ने स्पष्ट किया है कि पीड़ित को सुनवाई का अधिकार देना अनिवार्य है। गिरफ्तारी को […]

You May Like

मनोरंजन