नयी दिल्ली, 08 फरवरी (वार्ता) दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा सीटों की मतगणना जारी है और 21 सीटों के परिणाम घोषित किये गये हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार जहां भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने 11 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, वहीं आम आदमी पार्टी(आप) 10 सीट पर विजयी हुई है। इसके अलावा 49 सीटों के रूझान जारी हैं। जिनमें भाजपा 37 सीटों पर आगे चल रही है और ‘आप’ 12 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट नहीं मिल है।
पार्टीवार बढ़त………………कुल सीटें……..70
पार्टी……………जीत………..बढ़त….. कुल
भाजपा……………..11………….37………48
‘आप’………………10…………..12……..22
कुल………………..21…………..49……..70
