
दमोह। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह में मंगलवार को पदोन्नति अलंकरण समारोह आयोजित किया गया.इस दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस),एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे, डीएसपी देवीसिंह ने आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों को लाल-नीली फित्ती लगाकर बधाई दी.एसपी आनंद कलादगि ने पदोन्नत हुए जवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है। सभी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जनता की सेवा करें।एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया ने भी जवानों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।
