स्वतंत्रता दिवस से पूर्व विधानसभा भवन आकर्षक रोशनी से जगमगाया 

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा भवन को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। 15 अगस्त से पूर्व ही भवन की भव्यता और सौंदर्य में चार चांद लगाने के लिए रंग-बिरंगी LED लाइटों से इसकी विशेष सजावट की गई है। रात के समय रोशनी की चमक से पूरा परिसर आलोकित हो उठा, जो देखने वालों को आकर्षित कर रहा है। राजधानी में देशभक्ति का माहौल पहले से ही उत्साहपूर्ण है, और विधानसभा भवन की यह विशेष रोशनी आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शहरभर में विभिन्न स्थानों पर भी सजावट और रोशनी की व्यवस्थाएं की गई हैं।

Next Post

3 दिन बाद कुंए से मिला लापता, ग्रामीण का शव

Wed Aug 13 , 2025
तलेन/राजगढ़।तलेन थानांतर्गत ग्राम सरसखेड़ी निवासी एक ग्रामीण का शव कुएं से मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. मृतक सोमवार से लापता था. जानकारी के अनुसार तलेन थानांतर्गत ग्राम सरसखेड़ी निवासी दुर्गाप्रसाद उर्फ दुर्गेश पिता नाथूलाल मालवीय उम्र 45 वर्ष सोमवार से घर से एकाएक लापता हो गया था. बुधवार […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।