ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गर्भवती महिला, पति की मौत

 

राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर हुआ दर्दनाक हादसा

कटनी। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ। मझगवां ग्राम के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में 9 माह की गर्भवती महिला और उसके पति की मौके पर ही मौत हो गई। जुहला यातायात पुलिस चौकी प्रभारी एसआई मोनिका खड़से ने बताया कि बड़वारा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। विजय सिंह बघेल (30) अपनी पत्नी मालती बघेल (28) और एक वर्षीय बेटी के साथ स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कटनी मुख्यालय जा रहे थे। दोपहर के समय मझगवां ग्राम के पास बेकाबू ट्रक ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। दंपति ट्रक के नीचे आ गए। उनकी एक वर्षीय बेटी मामूली रूप से घायल हुई है। बड़वारा थाना और यातायात पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में रख दिया है। मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मझगवां तिराहे पर यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है। पहले भी एक ट्रक ने परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन को कुचल दिया था।

Next Post

ड्रोन ने सोनीपत से झज्जर पहुंचाया कोर्निया

Tue Mar 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 मार्च (वार्ता) भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने हरियाणा के सोनीपत से झज्जर और दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ड्रोन का प्रयोग करते हुए कोर्निया और एमनियोटिक झिल्ली ग्राफ्ट पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को […]

You May Like