ड्रोन ने सोनीपत से झज्जर पहुंचाया कोर्निया

नयी दिल्ली, 25 मार्च (वार्ता) भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने हरियाणा के सोनीपत से झज्जर और दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ड्रोन का प्रयोग करते हुए कोर्निया और एमनियोटिक झिल्ली ग्राफ्ट पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि आईसीएमआर ने नेत्र देखभाल में ड्रोन-आधारित कॉर्निया परिवहन की शुरुआत की है। आईसीएमआर ने दिल्ली एम्स और सोनीपत के डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई अस्पताल के साथ मिलकर सोनीपत और झज्जर में संग्रह केंद्रों से प्रत्यारोपण प्रक्रियाओं के लिए अन्य अस्पतालों तक मानव कॉर्निया और एमनियोटिक झिल्ली ग्राफ्ट जैसे संवेदनशील नेत्र संबंधी बायोमैटेरियल के परिवहन के लिए ड्रोन का उपयोग करने की क्षमता का आकलन करने के लिए एक अध्ययन किया है। ड्रोन ने डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई अस्पताल से कॉर्नियल ऊतक को झज्जर राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एम्स) तक सफलतापूर्वक पहुँचाया है।

दोनों शहरों के बीच की लगभग 65 किलोमीटर की दूरी ड्रोन से लगभग 40 मिनट में तय की गई, जिसे आमतौर पर सड़क मार्ग से तय करने में लगभग दो से सवा दो घंटे लगते हैं। ड्रोन ने नमूने की शुद्धता बनाए रखी और आगमन पर,कोर्निया का सफल प्रत्यारोपण किया गया।

कोर्नियल ऊतकों का समय पर परिवहन महत्वपूर्ण है, क्योंकि दान किए गए कोर्निया की उपयोगिता समय के प्रति संवेदनशील होती है। देरी ऊतक की गुणवत्ता प्रभावित होती है और सफल प्रत्यारोपण की संभावना कम कर सकती है।

परिषद के महानिदेशक डॉ.राजीव बहल ने कहा कि ड्रोन भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में समय पर चिकित्सा वितरण के लिए एक भरोसेमंद समाधान प्रदान करते हैं।

Next Post

झूठ और जुमलों का बजट है रेखा गुप्ता सरकार का बजट: यादव

Tue Mar 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 मार्च (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली सरकार के बजट को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झूठ और जुमलों का बजट करार दिया है और कहा कि जिस उम्मीद के साथ दिल्ली ने भाजपा को विजय दिलाई थी, उनकी वे उम्मीदें आने वाले […]

You May Like

मनोरंजन