प्रथमेश फुगे ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स राजस्थान 2025 में कंपाउंड तीरंदाजी में जीते दो स्वर्ण पदक

जयपुर, 07 दिसंबर (वार्ता) सावित्री ज्योतिबाई फुले यूनिवर्सिटी ऑफ पुणे का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रथमेश फुगे ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स राजस्थान 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कंपाउंड तीरंदाजी में दो स्वर्ण पदक जीते।

आर्थिक चुनौतियों को पार करते हुए 22 वर्षीय तीरंदाज प्रथमेश ने व्यक्तिगत फाइनल में मिहिर नितीन को परफेक्ट 10 स्कोर करते हुए हराया और महक पाठन के साथ मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में भी स्वर्ण जीता।

दोहरे स्वर्ण पदक जीतने के बाद प्रथमेश ने साई मीडिया से कहा, “मैं जीतने के बारे में नहीं सोचता, मैं बस अपना सर्वश्रेष्ठ देने और बाकी ऊपर छोड़ने में विश्वास करता हूँ। हर 10-पॉइंटर शॉट के लिए मैं सिर्फ अपने मसल मेमोरी पर निर्भर करता हूं, न प्रतिद्वंद्वी की परवाह करता हूं और न हवा की।”

उन्होंने कहा, “मैं हर दिन और कठिन अभ्यास करता था ताकि साई के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई), सोनीपत में चयन हो जाए, जिससे मेरे माता-पिता पर खर्च का बोझ न पड़े। 22 साल की उम्र में यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं परिवार पर बोझ न बनूं।”

प्रथमेश ने याद किया, “कोविड के बाद पिता का काम लगभग बंद हो गया था और स्थिति बेहद खराब थी। आर्चरी के सामान के लिए वे रिश्तेदारों और दोस्तों से उधार लेते थे। मुझे पता था कि मुझे कड़ी मेहनत करके परिवार की मदद करनी है, कर्ज चुकाने में उनका साथ देना है और अपनी आर्चरी को भी आगे बढ़ाना है।”

 

 

Next Post

ऐश्वर्य तोमर ने वर्ल्ड कप फाइनल में थ्री पोजीशन में जीता रजत पदक

Sun Dec 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 दिसंबर (वार्ता) भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी स्पोर्ट फेडरेशन आईएसएसएफ विश्वकप फाइनल में 50 मीटर थ्री पोजीशन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। आज दोहा के लुसैल शूटिंग कॉम्प्लेक्स में खेले गये मुकाबले में दो बार के […]

You May Like