नारी शक्ति वंदन विधेयक: विपक्ष के विरोध में कल भाजपा का आक्रोश मार्च, तैयारियों का लिया जायजा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले आक्रोश मार्च की तैयारियों का निरीक्षण किया। एमवीएम ग्राउंड, भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इस दौरान प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

नेताओं ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं। पार्टी ने इस मार्च के माध्यम से विधेयक गिराए जाने के खिलाफ जनआक्रोश को मुखर करने का निर्णय लिया है।

Next Post

जिला चिकित्सालय के शिशु गहन चिकित्सा इकाई में पानी संकट, परिजन बेहाल

Sun Apr 19 , 2026
सिंगरौली। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाओं की एक बार फिर पोल खुल गई है। आज रविवार की सुबह से अस्पताल परिसर में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित होने के कारण शिशु गहन चिकित्सा इकाई एसएनसीयू में भर्ती मासूम मरीजों के परिजन भारी परेशानी का सामना कर रहे […]

You May Like