बोर्ड परीक्षा द्वितीय अवसर: पांढुरना के 775 छात्र कल से देंगे पूरक परीक्षा, तैयारियां पूर्ण

पांढुरना। कक्षा दसवी एवं बारहवी की सप्लीमेंट्री की परीक्षा आगामी 7 मई से प्रारंभ हो रहीं है,नगर जिला मुख्यालय में संदीपनी स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है,जहां कक्षा दसवीं के 328 तथा बारहवी के 447 छात्र परीक्षा देंगे,परीक्षा की पूर्व तैयारियों को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है।

गौरतलब हो कि मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल द्वारा ली गई कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में जिन छात्रों को सप्लीमेंट्री आई है ऐसे छात्रों को द्वितीय अवसर के तहत 7 मई 2026 से परीक्षा ली जा रहीं है,प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के तहत पांढुरना ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के कक्षा दसवीं के 328 एवं कक्षा बारहवीं के 447 छात्र परीक्षा देंगे,इन सभी छात्रों के परीक्षा के लिए पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के संदीपनी स्कूल में एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां 775 छात्र द्वितीय अवसर का पेपर देंगे,इन छात्रों को परीक्षा देंने के लिए शिक्षा मंडल द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में शिक्षा विभाग द्वारा तैयारियां की जा रहीं है।

विभागीय सूत्रों की माने तो कक्षा 10वी का प्रथम पेपर भाषा हिंदी का तो वहीं कक्षा 12 वी का प्रथम पेपर बायोटेक्नोलॉजी का होगा,कक्षा दसवीं के पेपर 7 मई से प्रारंभ होकर 19 मई तक चलेंगे,वहीं कक्षा बाहरवी के पेपर 7 मई से प्रारंभ होकर 25 मई 2026 तक चलेंगे। यह सभी पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक लिए जाऐंगे।

Next Post

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने टामोटी में रात्रि चौपाल व जल चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं 

Wed May 6 , 2026
नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा जिलाधिकारियों के दल के साथ जनजाति बाहुल्य ग्राम टामोटी में रात्रि चौपाल एवं जल चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू हुए। यात्री बस से पहुंचे कलेक्टर व अधिकारियों के दल का बस से उतरते ही ग्रामीणों ने जल कलश यात्रा निकालकर ढोल-धमाकों के साथ स्वागत किया। जल […]

You May Like