कलेक्टर और CEO की पहल: माता-पिता को खो चुके आयुष का आधार कार्ड बना, चेहरे पर लौटी मुस्कान

भोपाल। करीब एक वर्ष से आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रयासरत 14 वर्षीय आयुष भैंसारे को आखिरकार सफलता मिल गई. आधार कार्ड बनवाने के लिए वह लगातार कलेक्टर कार्यालय और जिला पंचायत कार्यालय के चक्कर लगा रहा था, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी.

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने हस्तक्षेप किया और ई-गवर्नेंस सोसायटी के माध्यम से पंजीयन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करवाईं. इसके बाद गुरुवार को आयुष का आधार कार्ड जारी कर दिया गया.

आधार कार्ड मिलने पर आयुष ने खुशी जताई. बताया गया कि उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह लंबे समय से आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा था. आधार कार्ड नहीं होने के कारण वह विभिन्न शासकीय योजनाओं और सुविधाओं से वंचित था. अधिकारियों के अनुसार अब आधार कार्ड बनने के बाद आयुष को शासन की कई कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में आसानी होगी.

 

 

 

Next Post

दमोह की दो बेटियों ने एमपीपीएससी में लहराया परचम

Fri Jun 12 , 2026
दमोह: जिले की दो होनहार बेटियों ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में मेडिकल ऑफिसर पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पशुपालन एवं डेयरी विभाग लखन पटेल ने दोनों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।ग्राम कांटी निवासी शोभालाल पटेल की […]

You May Like