दो दिन से लापता 80 वर्षीय वृद्धा मिली, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

इंदौर. दो दिन से घर से लापता 80 वर्षीय वृद्धा गुरुवार को यशवंत निवास रोड पर बेहोशी की हालत में मिलीं. वहां से गुजर रही युवतियों ने उन्हें देखा तो तत्काल तुकोगंज पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वृद्धा को थाने लाकर उनकी देखभाल की और परिजनों की तलाश शुरू की. कुछ देर बाद उनका बेटा थाने पहुंचा और मां को सकुशल अपने साथ ले गया.

वृद्धा की पहचान सुमन पति गोविंद सोनेने, निवासी एलआईजी चौराहा के रूप में हुई. थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि वह दो दिन पहले घर से निकलने के बाद भटक गई थीं. गुरुवार को यशवंत निवास रोड पर बेहोशी की हालत में मिलने की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची. उन्हें थाने लाकर पानी पिलाया गया और प्राथमिक देखभाल की गई. पुलिस ने पूछताछ और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाकर उनके परिजनों का पता लगाया. पुत्र कमल सोनेने थाने पहुंचे, उन्होंने अपनी मां को पहचान लिया और उन्हें अपने साथ ले गए.

Next Post

33 फर्जी सिम से 17 राज्यों में साइबर ठगी के तार

Fri Sep 11 , 2026
इंदौर. फर्जी दस्तावेज और गलत केवाईसी के जरिए एक्टिवेट कराई गई 33 सिम के जरिए देश के 17 राज्यों में फैले साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा हुआ है. क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन फास्ट-2.0 के तहत सिम साइबर अपराधियों तक पहुंचाने वाले सप्लायर को गिरफ्तार किया है. जांच में इन […]

You May Like

मनोरंजन