टमसार में फॉलोअप शिविरः जवाबदेही और पारदर्शिता का सशक्त उदाहरण

कुसमी। प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही को सशक्त बनाने की दिशा में टमसार में फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 28 मार्च 2026 को आयोजित वृहद विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर तथा “संकल्प से समाधान” शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति से हितग्राहियों को अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।शिविर में बताया गया कि पूर्व में प्राप्त कुल 48 आवेदनों में से 47 का निराकरण कर लिया गया है। संबंधित हितग्राहियों को उनके आवेदन के निराकरण की जानकारी लिखित रूप में उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी और संतुष्टि मिल सके।साथ ही, प्राप्त शिकायतों की जांच कर उनका प्रतिवेदन तैयार किया गया और आवश्यक अनुशंसा के साथ कलेक्टर कार्यालय को प्रेषित किया गया है, ताकि शेष मामलों में भी समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।कलेक्टर के निर्देशानुसार ऐसे फॉलोअप शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि प्राप्त आवेदनों का न केवल निराकरण हो, बल्कि उसकी जानकारी भी सीधे हितग्राहियों तक पहुंचे। यह पहल प्रशासन की संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।कार्यक्रम में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा, तहसीलदार नारायण सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

एक सप्ताह से धधक रहा केकरावं-चितावल का जंगल

Tue Apr 28 , 2026
सिंगरौली । वन परिक्षेत्र चितरंगी के केकरावं-चितावल जंगल पिछले एक सप्ताह से आग लगने से धधक रहा है। आग बुझाने के लिए अब तक कोई प्रयास नही किया गया है, जिससे आग करीब 7 से 8 किलोमीटर परिधि तक फैल चुकी है। अब गांवों की ओर आग बढ़ रही है। […]

You May Like