एक सप्ताह से धधक रहा केकरावं-चितावल का जंगल

सिंगरौली । वन परिक्षेत्र चितरंगी के केकरावं-चितावल जंगल पिछले एक सप्ताह से आग लगने से धधक रहा है। आग बुझाने के लिए अब तक कोई प्रयास नही किया गया है, जिससे आग करीब 7 से 8 किलोमीटर परिधि तक फैल चुकी है। अब गांवों की ओर आग बढ़ रही है।

जानकारी के अनुसार केकरावं जंगल में पिछले सप्ताह 23 अप्रैल को जंगल में आग लगी। धीरे-धीरे यह आग फैल कर चितावल जंगल में पहुंच गई है। जहां भारी संख्या में पेड़-पौधे जलकर राख हो गये हैं। बताया जा रहा है कि जैसे-जैसे हवा का झोखा चलता है, उसी गति से आग भी फैल रही है। आलम यह है कि आज मंगलवार को आग चितावल जंगल में पहुंच गई है और जंगल को आग ने अपने चपेट में ले ली है। यहां के ग्रामीण बताते हैं कि आग पर काबू पाने के लिए अब तक कोई प्रयास वन अमले के द्वारा नही किया गया है। लिहाजा गांवों की ओर आग के विस्तार होने का खतरा मड़राने लगा है। यहां बताते चले कि इस वर्ष वन परिक्षेत्र चितरंगी, करथुआ-गोरबी के जंगलों मेें कई जगह आग लगी, परंतु उसपर काबू पाने के लिए वन अमले के द्वारा कोई कारगर प्रयास नही किया गया। ग्रामीणों ने इस ओर कलेक्टर एवं डीएफओ का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Next Post

400 किमी दूर से पति को लेने रीवा पहुंची पत्नी, पुलिस ने कराया मिलन

Tue Apr 28 , 2026
रीवा। रीवा जिले के बैकुंठपुर थाने से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है. यहां अपने पति को पाने पत्नी तकरीबन 400 किलो मीटर दूर से एक माह के मासूम बच्चे को गोदी में लेकर थाने पहुंची. पुलिस ने भी पूरे मामले को गंभीरता से लिया और […]

You May Like