
मंडला।जिले के चरगाँव में कारगिल विजय दिवस पर राज्यमंत्री और प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने शहीद जवान गिरजेश सिंह उददे को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और परिजनों को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। वर्ष 2022 में त्रिपुरा-बांग्लादेश बॉर्डर पर देशसेवा के दौरान उददे वीरगति को प्राप्त हुए थे। मंत्री जायसवाल ने उनके बलिदान को देश के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में कलेक्टर सोमेश मिश्रा, सीईओ श्रेयांश कूमट, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
