
जबलपुर। अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट की घटना असामाजिक तत्वों द्वारा की गई थी। जिसको लेकर विभिन्न थाना अंतर्गत जिला अधिवक्ता संघ के सहयोग से एफ. आई. आर. भी दर्ज करवाई गई परंतु इन सभी मामलों को लेकर थाना प्रभारी द्वारा कोई भी कार्यवाही न करने की वजह से आज शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने एडिशनल एसपी आनंद कलादगी को ज्ञापन सौंपा और इन सभी मामलों में त्वरित कार्यवाही के लिए कहां गया l
