रील बनाने के चक्कर में डूबे युवक का मिला शव

जबलपुर। भेड़ाघाट में रील बनाने के चक्कर में डूबे युवक का शव आज दोपहर 1:15 बजे मिल गया। जानकारी के मुताबिक सुमित यादव पिता राजेंद्र यादव 25 वर्षीय निवासी वार्ड नंबर 7 बारात घर करौंदी रांझी का अपने चार दोस्तों के साथ 29 मई को रात्रि 1:30 बजे पहुंचा था, चारों दोस्त शराब के नशे में थे। रील बनाने के दौरान सुमित ने अचानक अपने कपड़े उतार दिए और डेंजर पॉइंट पर जाकर वीडियो बनाने लगा‌, रील बनाने के चक्कर में उसने छलांग लगाई और गहरे पानी मेंचला गया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया युवक की 3 दिन से तलाश चल रही थी, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग रहा था, आज दोपहर युवक का शव बरामद कर लिया गया है।

Next Post

सूने घर का ताला का टूटा, जेवरात - नकदी पार

Sat May 31 , 2025
जबलपुर। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत अनमोल विहार में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नकदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब परिवार नरसिंहपुर शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। पुलिस के मुताबिक अभिषेक नेमा 34 […]

You May Like