पानसेमल:खामघाट प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियो को इस स्वतंत्रता दिवस पर झोपड़ी से आजादी मिली और वे नए भवन में अपना अध्यापन कार्य करेंगे।पानसेमल नगर सहित ग्रामों में हर्ष उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे ने राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर खामघाट में ग्रामीणों,विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों के साथ ध्वजारोहण कर सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया,विद्यार्थियों का नए भवन में प्रवेश करने पर अलग ही उत्साह नजर आया।
विधायक ने विद्यार्थियों से चर्चा कर कहा कि अब उन्हें बारिश के मौसम में डरने ओर घबराने की जरूरत नहीं है,ग्रामीणों से भी बातचीत कर मार्ग सहित अन्य समस्याओं के निराकरण को लेकर आश्वस्त किया,ग्रामवासियों ने कई वर्षों से लंबित स्कूल भवन की समस्या के समाप्त होने से उनका आभार जताते हुए उनका अभिनन्दन किया एवं उनके द्वारा किए कार्यों की सराहना की है,इस अवसर पर नंदकिशोर चोपड़ा,मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनीस,प्रकाश जोशी,सचिन चौहान,सुभाष पाटिल,जनपद सदस्य प्रतिनिधि पंडित माली,हितेंद्र हरसोला, विजय चौधरी,संदीप पाटिल,साहेबराव पाटिल,सरपंच राधेश्याम मोरे,राकेश, रेवसिंह पटेल,BEO पानसेमल विनोद पाटीदार,BRC जितेंद्र बाविस्कर,शिक्षक फूलसिंह अखाड़े, स्टाफ एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस पर पानसेमल SDM कार्यालय,पुलिस थाना,जनपद,वन विभाग ,नगर परिषद,सोसायटी,उप मंडी,सहित शासकीय विद्यालयो एवं निजी विद्यालयों में निर्धारित समय पर ध्वजारोहण हुआ।विद्यार्थी मुख्य मार्गो से रेली निकालकर सार्वजनिक ध्वजारोहण स्थल पर पहुंचे जहां अधिकारियों जनप्रतिनिधियों,वरिष्ठजनों ने पूजन किया।बाबा साहब उद्यान में वार्ड 5 पार्षद श्रीमती पुष्पा प्रवीण चौधरी,जनपद पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष श्रीमती शिला विनोद वसावे,नगर परिषद में अध्यक्ष शैलेश भंडारकर,पुलिस थाने पर थाना प्रभारी मंशाराम वगेन,SDM कार्यालय में SDM रमेशचंद्र सिसोदिया,कृषि विभाग कार्यालय में वरिष्ठ कृषि अधिकारी भोमराज जेन,शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर संगीता भंडारी,उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्य श्रीमती द्वारिका आर्य,कन्या विद्यालय में प्राचार्य श्रीमती सरिता धार्वे,ने ध्वजारोहण किया।मॉडल स्कूल,कन्या शिक्षा परिसर, सरस्वती शिशु मंदिर,महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल,नालेज रेन,प्रियदर्शिनी स्कूल,साहित अन्य विद्यालयों एवं संस्थाओं में ध्वजारोहण हुआ।
