
इंदौर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई।न्यायमूर्ति सप्रे ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली प्रत्येक मृत्यु को रोकना ही सड़क सुरक्षा से जुड़े हर अधिकारी और कर्मचारी का प्रमुख ध्येय होना चाहिए।
इंदौर को ‘जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट’ बनाने के लिए पुलिस, नगर निगम, परिवहन, पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य विभाग को मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित फुटपाथ, हेलमेट नियमों का सख्ती से पालन और स्कूल-कॉलेजों में लगातार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया।
