कल निकलेगा गुर्जर समाज के भगवान श्री देवनारायण का चल समारोह

ग्वालियर: देवनारायण भक्त मंडल एवं समस्त गुर्जर समाज द्वारा समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायण का सातवां चल समारोह 28 जनवरी को सनसिटी जलसा गार्डन से प्रारंभ होकर गोला का मंदिर, पिंटू पार्क, सूर्य मंदिर, सात नंबर चौराहा, बारादरी चौराहा, हुरावली हनुमान मंदिर पर समाप्त होगा। उक्त जानकारी गुर्जर समाज के सुजान सिंह, ऋतुराज, हरेंद्र गुर्जर, राज गुर्जर, जितेंद्र गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, हरेंद्र कंसाना ने पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि भगवान देवनारायण का यह 1174 वा जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समारोह में विधायकगण साहब सिंह गुर्जर, दिनेश गुर्जर, डॉक्टर सतीश सिंह सिकरवार, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, मितेंद्र दर्शन सिंह, रुस्तम सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहेंगे। वहीं समाज के शीतल दास महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Next Post

पानी निकासी से पल्ला झाड़ा, महीनों से बदहाल सड़कें: अव्यवस्था की मार झेल रहे राहगीर

Tue Jan 27 , 2026
ब्यावरा। नगर के मुख्य सुठालिया बायपास मार्ग पर नाली नहीं होने से पानी निकासी के अभाव में जगह-जगह पानी भरा रहता है. आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जबकि इस समस्या के लिए पूर्व में जन आंदोलन होकर चक्काजाम तक हो चुका है, बावजूद इसके आमजन […]

You May Like