तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने राहगीर को कुचला, मौत

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत मथुरा सेठ की बाड़ी मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल करीब युवक ने अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ दिया।पुलिस के मुताबिक टेढ़ीनीम निवासी 19 वर्षीय फैजान अरबाज मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। वह अपने दोस्त फजल खान और मोहम्मद इरफान के साथ सिंधी कैम्प से डुमना की तरफ घूमने जा रहा था।

जैसे ही वे मथुरा सेठ की बाड़ी मेन रोड डिवाइडर के पास पहुँचे, तभी ई-रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड एच 0814 का चालक अपने वाहन को बेहद तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। उसने सड़क पार कर रहे युवक को ऐसी टक्कर मारी कि वह हवा में उछलकर दूर जा गिरा। दुर्घटना में युवक के सिर, दोनों हाथ-पैर और सीने में गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ युवक को तड़पता देख फैजान और उसके दोस्तों ने तुरंत उसे संभाला और इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल लेकर भागे। विक्टोरिया अस्पताल के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
शिनाख्तगी के प्रयास जारी
मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है, लेकिन उसकी जेब से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। हनुमानताल पुलिस ने फैजान की शिकायत पर आरोपी ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार चालक को गिरफ्तार किया जा सके और मृतक की पहचान की जा सके।

Next Post

चरित्र पर शंका, रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने खाया था जहर

Tue Jul 21 , 2026
जबलपुर‌: गढ़ा थाना अंतर्गत शाहीनाका केवट मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय पूजा पटेल ने चरित्र पर संदेह और रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीली वस्तु खाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने मार्ग जांच के बाद मृतिका के लिव-इन पार्टनर आकाश पटेल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला […]

You May Like