बदमाशों में खौफ का नाम मनोज सिंह, इंदौर लौटे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट

इंदौर:पुलिस महकमे के चर्चित और तेजतर्रार अधिकारी डीआईजी मनोज सिंह की इंदौर में वापसी हो गई है. उन्हें ग्रामीण डीआईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मनोज सिंह का नाम उन अफसरों में शुमार होता है, जिनकी कार्यशैली और खुफिया नेटवर्क बदमाशों के लिए खौफ का दूसरा नाम मानी जाती है.मनोज सिंह का पिछला कार्यकाल इंदौर में बेहद यादगार रहा था. उस समय उन्होंने एक सनसनीखेज एनकाउंटर कर पूरे देश का ध्यान इंदौर की ओर खींचा था.

यह एनकाउंटर आसाराम चौराहे (अब आईटी पार्क चौराहा) पर कुख्यात बदमाश मनोज सिंह का हुआ था. खास बात यह रही कि चलती कार में बैठे इस बदमाश को एनकाउंटर कर ढेर किया था. नाम की समानता के कारण यह एनकाउंटर और भी चर्चा में रहा बदमाश का नाम भी मनोज सिंह और एनकाउंटर करने वाले अफसर का नाम भी मनोज सिंह था. उस दौर में इस घटना ने राष्ट्रीय मीडिया में इंदौर को सुर्खियों में ला दिया था.
खुफिया तंत्र रखते हैं मजबूत
मनोज सिंह की खासियत है कि वे अपने खुफिया तंत्र को बेहद मजबूत रखते हैं. उनके इलाके में कोई भी बड़ी या छोटी वारदात उनसे छिप नहीं पाती. यही वजह है कि अपराधियों के बीच उनका नाम आज भी डर पैदा करता है. इंदौर में उनकी वापसी से पुलिस महकमे के साथ-साथ आम जनता को भी उम्मीद है कि अपराध पर सख्त लगाम लगेगी.

Next Post

मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक मनाया जायेगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा

Tue Sep 9 , 2025
इंदौर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक भाजपा नगर संगठन सेवा पखवाड़ा मनाएगा। इस संबंध में भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला और बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने की। बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित कई […]

You May Like