सतना:प्रभारी डीआईजी जबलपुर रेंज अखिेलश तोमर द्वारा केंद्रीय जेल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए वहां की विभिन्न व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों का जायजा लिया. इसके साथ ही डीआईजी तोमर द्वारा सर्किल जेल सतना सहित अधीनस्थ जिला जेल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
अधीक्षक केंद्रीय जेल सतना श्रीमती लीना कोष्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि डीआईजी तोमर ने केंद्रीय जेल में पहुंचने के बाद वहां की पाकशाला का अवलोकन किया. इसके साथ ही डीआईजी ने निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया. डीआईजी जबलपुर रेंज ने निरीक्षण के साथ ही सर्किल जेल सतना के अधीनस्थ आने वाली जिला जेल छतरपुर, जिला जेल पन्ना, उप जेल मैहर, उप जेल नागौद, उप जेल पवई, उप जेल बिजावर, उप जेल नौगांव और उप जेल लवकुश नगर के पदाधिकारियों के साथ बैठक ली.
इस दौरान डीआईजी ने केंद्रीय जेल सतना एवं अधीनस्थ जेलों की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की भेजन व्यवस्था, बंदियों की चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर न सिर्फ विस्तार से चर्चा की बल्कि आवश्यक भी दिशा-निर्देश दिए गए।
