6 वर्ष से फरार दो अलग-अलग आरोपी वारंटी गिरफ्तार

सिंगरौली: विंध्यनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जुवाड़ी निवासी 6 वर्षो से फरार एक स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।विंध्यनगर थाना प्रभारी टीआई अर्चना द्विवेदी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बिजली चोरी करने वाला 6 वर्षो से फरार आरोपी स्थाई वारंटी विजय शाह पिता महादेव शाह उम्र 33 वर्ष निवासी जुवाड़ी का काफी समय से लुक-छिपकर रह रहा था। जिसके संबंध में सूचना मिली की सेमराबाबा के पास घूम रहा है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विंध्यनगर टीआई ने शीघ्र एक टीम बनाकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जिसे न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया। साथ ही आरोपी अमित साकेत पिता शिवबचन साकेत निवासी गहिलगढ़ पूर्व थाना विन्ध्यनगर जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा धोखाधड़ी एवं अवैध हथियार लेकर आमलोगों को डराने -धमकाने के अलग-अलग तीन प्रकरणों में तीन गिरफ्तारी वारंट जारी किये गये थे। आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार लुक-छिपकर रह रहा था। जिसे विन्ध्यनगर कस्बा से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है और न्यायालय के आदेश से जिला जेल दाखिल किया गया।

Next Post

खुटार पुलिस चौकी के सामने खनिज टीम व रेत ठेकेदार के स्टाफ पर हमला

Thu Mar 6 , 2025
सिंगरौली: कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के खुटार पुलिस चौकी के सामने बुधवार रात को अवैध खनिज कारोबार से जुड़े आरोपियों ने खनिज टीम पर हमला कर दिया। जहां खनिज विभाग के वाहन में तोड़फोड़ करते हुए पुलिस बल को देख भाग खड़े हुए। वही चर्चा रेत ठेकेदार के स्टाफ ने फायरिंग […]

You May Like