लॉरेंस गैंग कनेक्शन: बिल्डर की रैकी करता था राहुल बाबा, जेल भेजा

इंदौर: बिल्डरों को धमकी देने के मामले में पकड़े गए 25 हजार के इनामी आरोपी राहुल उर्फ बाबा ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह साथियों के साथ आकर बिल्डर की रैकी करता था. क्राइम ब्रांच ने रिमांड खत्म होने के बाद उसे जेल भेज दिया है, अब एसटीएफ उसे रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ करेगी.क्राइम ब्रांच शहर के बिल्डर विवेक दम्मानी और संजय जैन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देने के मामले की जांच कर रही है.

इस केस में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. संजय जैन से जुड़े प्रदेशभर के अन्य मामलों की जांच एसटीएफ द्वारा की जा रही है, जबकि इंदौर पुलिस ने भी यह मामला एसआईटी को सौंप दिया है. इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच ने देवास निवासी 25 हजार के इनामी आरोपी राहुल उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया था, जो कसरावद में एक कॉटन व्यापारी के घर फायरिंग के मामले में भी फरार चल रहा था. पूछताछ में उसने कबूला कि वह देवास से साथियों के साथ इंदौर आकर बिल्डर विवेक दम्मानी की रैकी करता था.

आरोपी ने यह भी बताया कि कसरावद में फायरिंग की घटना को अंजाम देने के लिए उसने अपने साथियों को भेजा था. रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार और मोबाइल फोन जब्त किया है, मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, जिससे गैंग के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा सके. बताया जा रहा है कि एसटीएफ अब आरोपी राहुल बाबा को भी जेल से रिमांड पर लेकर भोपाल में पूछताछ करेगी. वहीं इस मामले में कार्रवाई करने वाली इंदौर क्राइम ब्रांच टीम को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सम्मानित किया है.

Next Post

शराब के आदी दामाद ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Wed Jun 3 , 2026
ग्वालियर: भितरवार के बैलगडा थाना क्षेत्र के ग्राम सिल्हा में एक 38 वर्षीय युवक ने अपनी ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुरैना के महावीर पुरा निवासी देवेंद्र राजपूत के रूप में हुई है। देवेंद्र आदतन शराबी था। उसकी पत्नी ने शराब की लत से परेशान […]

You May Like