ग्वालियर: भितरवार के बैलगडा थाना क्षेत्र के ग्राम सिल्हा में एक 38 वर्षीय युवक ने अपनी ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुरैना के महावीर पुरा निवासी देवेंद्र राजपूत के रूप में हुई है। देवेंद्र आदतन शराबी था। उसकी पत्नी ने शराब की लत से परेशान होकर ससुराल मुरैना जाने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर देवेंद्र ने यह कदम उठाया।
देवेंद्र की शादी वर्ष 2006 में बैलगढ़ा के ग्राम सिलाह में हुई थी। शादी के बाद उसे शराब की आदत लग गई, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी विवाद के चलते 12 दिन पहले पत्नी मायके आ गई थी। देवेंद्र उसे मनाने के लिए ससुराल सिलाह पहुंचा था, जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसने रात में फांसी लगा ली। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह प्रजापति ने बताया कि युवक आदतन शराबी था और पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिसकी शिकायत पत्नी ने दो दिन पहले थाने में की थी।
