ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ फिटनेस के महत्व को समझना होगा: गंभीर

बेंगलुरु, 10 नवंबर (वार्ता) भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सोमवार को कहा कि खिलाड़ियों को ईमानदारी और पादर्शिता के साथ फिटनेस के महत्व को समझते हुए
2026 में होने वाले टी-20 विश्वकप की तैयारी पर ध्यान देना होगा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से टी-20 सीरीज जीतने के बाद गंभीर ने कहा कि छोटी-मोटी उपलब्धियां देखकर टीम को अपने अंतिम लक्ष्य से भटकाना नहीं चाहिए।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किए गए एक साक्षात्कार में गंभीर ने कहा, ” टी-20 विश्वकप की ओर टीम की प्रगति के लिए पारदर्शिता और ईमानदारी बहुत जरूरी है, लेकिन सीरीज जीतने का जश्न मनाने से बचना चाहिए।”
गंभीर ने टीम के रवैये में निरंतरता और शांत रहने की जरूरत पर बल देते हुए कहा, “एक देश के तौर पर और एक व्यक्ति के तौर पर, हमें कभी भी सीरीज जीतने का जश्न नहीं मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दबाव में परखने से ही खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सामने आता हैं। हमने शुभमन गिल के साथ भी ऐसा ही किया था जब उन्हें टेस्ट कप्तान बनाया गया था।”
अपने सख्त नेतृत्व शैली के लिए जाने जाने वाले पूर्व भारतीय ओपनर ने कहा कि मौजूदा टीम में खुलापन और ईमानदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “ड्रेसिंग रूम एक बहुत ही पारदर्शी और ईमानदार कमरा रहा है, और हम इसे ऐसा ही रखना चाहते हैं। हम अभी भी वहां नहीं हैं जहां हम टी-20 विश्वकप के लिए होना चाहते हैं, लेकिन उम्मीद है कि यह एक बड़ा कदम है। हमारे पास तीन महीने हैं जहां हम पहुंचना चाहते हैं।”

Next Post

बेंगलुरु में गुरुवार से शुरु होगी पहली इंडियन पिकलबॉल नेशनल चैंपियनशिप

Mon Nov 10 , 2025
बेंगलुरु, 10 नवंबर (वार्ता) इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन (आईपीए) के तहत कर्नाटक पिकलबॉल एसोसिएशन (केपीए) ने सबला द्वारा प्रायोजित पहली इंडियन पिकलबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2025 गुरुवार से शुरु होगी। पिकलबॉल के इस पहले संस्करण का आयोजन 13 से 16 नवंबर तक बेंगलुरु के द स्पोर्ट्स स्कूल किया जायेगा। भारत सरकार के […]

You May Like