केवि के छात्रों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

ग्वालियर। नीति आयोग की अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) पहल के अंतर्गत पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक ने टिंकरिंग दिवस उत्साह के साथ मनाया जिसमें नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (एआइएम) के प्रशिक्षक द्वारा लाइव आनलाइन सत्र आयोजित किया गया। मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा एआइएम मेंटर के वास्तविक समय के मार्गदर्शन में एक डाय वैक्यूम क्लीनर का निर्माण था। इसके अलावा छात्रों ने अन्य रचनात्मक माडल भी बड़े उत्साह के साथ प्रदर्शित किए। इस परियोजना ने न केवल छात्रों के तकनीकी कौशल, बल्कि उनकी टीम वर्क और समस्या समाधान क्षमताओं का भी पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 ने टिंकरिंग प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालिटेक्निक कालेज अशोक नगर के पूर्व प्राचार्य केएन झा, केवी वन के प्राचार्य राजेश पांडे, उप प्राचार्य पवन जैन, एडमिनिस्ट्रेट डा. भारती यादव, एटीएल प्रभारी सीमा सिंह और संतोष कुमार की उपस्थित रहे।

Next Post

17 अगस्त को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, तैयारियां पूरी

Fri Aug 15 , 2025
ग्वालियर। रावत समाज नव युवक मंडल डबरा द्वारा 17 अगस्त को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह एवं युवक-युवती डिजिटल परिचय सम्मेलन 25 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संस्था के अध्यक्ष पोषण सिंह रावत ने बताया कि यह आयोजन समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, शासकीय सेवाओं में उत्कृष्ट […]

You May Like