जबलपुर: रांझी पुलिस ने नकबजनी का खुलासा करते हुए शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है जिसके पास से पुलिस ने चुराए हुए सोने चांदी के जेवर,घटना में प्रयुक्त स्कूटी, पेंचकस और रॉड जप्त की है। पकड़े गए आरोपी का नाम आदित्य यादव उर्फ गुंडी पिता शंकर लाल यादव उम्र 24 वर्ष निवासी सिंधी कैंप वार्ड नं. 1 कब्रिस्तान के पास सामने आया है। जानकारी के अनुसार विगत 7 मई को सुमित कुमार गुप्ता निवासी जेडीए ऑफिस के पीछे ने रांझी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने चोरी कर ली है।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने सीसी कैमरे के फुटेज खंगाले और फिर आदित्य यादव उर्फ गुंडी पिता शंकर लाल यादव उम्र 24 वर्ष निवासी सिंधी कैंप वार्ड नं. 1 कब्रिस्तान के पास थाना हनुमानताल को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गई । पूछताछ आदित्य यादव ने चोरी करना स्वीकार करते हुये चुराये हुये जेवर बगिया टोला में एक टूटे हुये खण्डहर में छुपाना बताया आरोपी की निशादेही पर चुराये हुये सोन के जेवरात जप्त किए। उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी आदित्य यादव उर्फ गुंडी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध पूर्व से15 अपराध पंजीबद्ध है, जो नशे की आपूर्ति हेतु चोरी जैसे अपराध घटित करता है।
