संजय दत्त स्टारर आखिरी सवाल को सीबीएफसी की हरी झंडी, रिलीज से पहले मिला ‘यूए16 ’ सर्टिफिकेट

मुंबई, 13 मई (वार्ता) संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने ‘यूए16 ’ सर्टिफिकेट दिया है। संजय दत्त की मुख्य भूमिका वाली आखिरी सवाल इस साल की सबसे चर्चित आगामी फिल्मों में से एक बन चुकी है, अपनी बोल्ड, इंटेंस और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी के चलते। फिल्म ने अपने धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च के बाद देशभर का ध्यान खींचा, जिसमें इंटेंस ड्रामा, राजनीतिक तनाव और भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाले पल देखने को मिले।

अब बढ़ती उत्सुकता के बीच, फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन द्वारा आधिकारिक तौर पर ‘यूए16 ’ सर्टिफिकेट दे दिया गया है, जिससे 15 मई 2026 को इसकी भव्य थिएटर रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। संजय दत्त के अलावा फिल्म की दमदार स्टारकास्ट में अमित साध, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी, नीतू चंद्रा और नमाशी चक्रवर्ती अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। आखिरी सवाल का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वरंग ने किया है। निखिल नंदा द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण निखिल नंदा और संजय दत्त ने किया है, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद सह-निर्माता हैं। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं।

.....

Next Post

सीबीएसई 12वीं परिणाम में भोपाल रीजन पिछड़ा, 79.43 प्रतिशत विद्यार्थी हुए सफल

Wed May 13 , 2026
भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में भोपाल रीजन का प्रदर्शन इस बार अपेक्षाकृत कमजोर रहा। देशभर के विभिन्न रीजन की सूची में भोपाल रीजन 79.43 प्रतिशत परिणाम के साथ 19वें स्थान पर रहा। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भोपाल क्षेत्र से परीक्षा […]

You May Like