सीबीएसई 12वीं परिणाम में भोपाल रीजन पिछड़ा, 79.43 प्रतिशत विद्यार्थी हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में भोपाल रीजन का प्रदर्शन इस बार अपेक्षाकृत कमजोर रहा। देशभर के विभिन्न रीजन की सूची में भोपाल रीजन 79.43 प्रतिशत परिणाम के साथ 19वें स्थान पर रहा। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भोपाल क्षेत्र से परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों में से 79.43 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं।
पिछले वर्षों की तुलना में इस बार भोपाल रीजन का रिजल्ट संतोषजनक नहीं माना जा रहा है। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि प्रतिस्पर्धा बढ़ने और कई क्षेत्रों में बेहतर परिणाम आने के कारण भोपाल रीजन की रैंकिंग नीचे खिसकी है। विद्यार्थी अपना परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं।

.....

Next Post

सुम्बुल तौकीर खान के साथ रिश्ता बेहद खूबसूरत और दोस्ताना है : भूमिका गुरंग

Wed May 13 , 2026
मुंबई, 13 मई (वार्ता) अभिनेत्री भूमिका गुरंग ने बताया कि सुम्बुल तौकीर खान के साथ उनका रिश्ता बेहद खूबसूरत और दोस्ताना है। सोनी सब का शो इत्ती सी खुशी अपनी दिल छू लेने वाली भावनाओं और रोमांचक ड्रामा के साथ दर्शकों को लगातार जोड़े हुए है। जहां अन्विता (सुम्बुल तौकीर […]

You May Like