रीवा-सतना से रामपुर नैकिन और देवेंद्रनगर तक जल्द दौड़ेगी ट्रेन

सतना। विंध्य के रेल यात्रियों के लिए लंबे समय से चली आ रही नई ट्रेन सेवाओं की मांग अब पूरी होने की दिशा में बढ़ती दिखाई दे रही है। यदि रेलवे बोर्ड से प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो रीवा-सतना से सीधी जिले के रामपुर नैकिन और सतना से पन्ना जिले के देवेंद्रनगर के बीच प्रतिदिन मेमू ट्रेन सेवा शुरू हो सकती है।

पश्चिम मध्य रेलवे ने बुधवार को नई ट्रेन सेवाओं के संचालन से संबंधित संशोधित प्रस्ताव रेलवे बोर्ड की मंजूरी के लिए भेजा है। प्रस्ताव में रीवा, सतना और रामपुर नैकिन के बीच प्रतिदिन आठ कोच की मेमू ट्रेन चलाने के साथ सतना-देवेंद्रनगर के बीच भी आठ कोच की मेमू सेवा शुरू करने का प्रस्ताव शामिल है। रेलवे के इस प्रस्ताव को रीवा, सतना, सीधी और पन्ना जिले के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर रामपुर नैकिन तक ब्रॉडगेज रेल लाइन का निर्माण पूरा होने के बाद इस मार्ग पर नियमित यात्री ट्रेन चलाए जाने की उम्मीद लंबे समय से की जा रही थी। नई ट्रेन सेवा शुरू होने पर रीवा और सतना से रामपुर नैकिन की सीधी रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, वहीं सतना से देवेंद्रनगर तक रेल सुविधा मिलने से पन्ना जिले के इस क्षेत्र के यात्रियों को भी लाभ मिल सकेगा।

51.75 किमी का नया रेल सेक्शन

प्रस्ताव के अनुसार रीवा-सतना-रामपुर नैकिन-रीवा-सतना के बीच प्रतिदिन आठ कोच की मेमू ट्रेन संचालित करने की योजना है। रीवा से रामपुर नैकिन के बीच नव-निर्मित ब्रॉडगेज रेल सेक्शन की लंबाई करीब 51.75 किलोमीटर है। इस रेलखंड पर यात्री ट्रेन का संचालन शुरू होने से सीधी जिले के रामपुर नैकिन और आसपास के क्षेत्रों को रीवा तथा सतना से रेल मार्ग के जरिए बेहतर संपर्क मिल सकेगा। मेमू ट्रेन के संचालन का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यह कम दूरी के यात्रियों के लिए नियमित और सुविधाजनक आवागमन का साधन उपलब्ध कराएगी। इससे सडक़ परिवहन पर निर्भरता भी कम होने की उम्मीद है।

रेवांचल और बिलासपुर एक्सप्रेस को बढ़ाने का प्रस्ताव

नई मेमू ट्रेनों के अलावा रेलवे ने दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के विस्तार का प्रस्ताव भी भेजा है। विभाग की ओर से रेवांचल एक्सप्रेस और बिलासपुर एक्सप्रेस को रामपुर नैकिन स्टेशन तक विस्तारित करने का प्रस्ताव रखा गया है। यदि यह प्रस्ताव भी स्वीकृत होता है तो रामपुर नैकिन को स्थानीय यात्री ट्रेन के साथ लंबी दूरी की ट्रेनों से भी जोडऩे का रास्ता खुल जाएगा।

पुराना प्रस्ताव हुआ निरस्त

पश्चिम मध्य रेलवे ने 29 सितंबर 2026 को भेजे गए पूर्व प्रस्ताव को निरस्त करते हुए अब संशोधित प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। संशोधित प्रस्ताव में अलग-अलग रेलखंडों पर यात्री सेवाओं को लेकर विस्तृत योजना शामिल की गई है। अब निगाह रेलवे बोर्ड की मंजूरी पर है। बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेन संचालन की समय-सारणी और अन्य

Next Post

धान पंजीयन की समस्या से खाद्य विभाग में उमड़ी किसानों की भीड़

Thu Oct 8 , 2026
सतना, धान उपार्जन के लिए चल रही पंजीयन प्रक्रिया में तकनीकी और दस्तावेज संबंधी समस्याओं के चलते जिले के किसान परेशान हैं। बुधवार को पंजीयन से जुड़ी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए करीब 100 किसान खाद्य विभाग के कार्यालय पहुंचे। बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने से कार्यालय परिसर […]

You May Like