
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय एवं शासकीय कमला राजा गर्ल्स कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में रिसर्च मेथडोलॉजी विषय पर वर्कशाप का आयोजन किया गया जिसमें रिसर्च के बारे में वक्ताओं द्वारा छात्रों को जानकारी दी गई। रिसर्च के पूरे चरणों को क्रमबद्ध तरीके से पी.पी.टी. द्वारा समझाया गया। वक्ता के रूप में माधव विधि महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक भारतेंदु चौधरी एवं केआरजी कॉलेज की सहायक प्राध्यापक कृति सक्सेना ने व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में केआरजी कॉलेज में विधि विभाग के संयोजक डॉ. शिशिर कश्यप ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन केआरजी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. इंदल सिंह ने किया।
