छत्तीसगढ़ में पारा लुढ़का, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर, 20 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग रायपुर केंद्र द्वारा बुधवार रात जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। कई शहरों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है और अगले कुछ दिनों में ठंड में और बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है।

दुर्ग में न्यूनतम तापमान 8.0° सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अम्बिकापुर और पेंड्रा रोड जैसे इलाकों में भी तापमान में तेज गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश का तापमान लगातार नीचे जा रहा है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

ठंड बढ़ने का सीधा असर स्कूली बच्चों पर न पड़े, इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने कल शाम ही सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसकी जानकारी विभाग ने गुरुवार को दी। जारी पत्र में कहा गया है कि मौसम विभाग द्वारा शीतलहर संबंधी चेतावनी मिलने पर स्कूलों के समय में आवश्यक परिवर्तन किए जाएं।

लगातार गिरते तापमान के बीच अभिभावक भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। सुबह की शिफ्ट में स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंड का ज्यादा सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विभाग के निर्देशों से जल्द ही स्कूल टाइमिंग में बदलाव की संभावना बढ़ गई है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले तीन से पांच दिनों में तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है। विभाग ने कहा है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक शुष्क मौसम रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। बदलते मौसम और बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन, स्कूल और स्वास्थ्य विभाग सभी अलर्ट मोड पर हैं।

Next Post

स्टेशन, ट्रेनों में सिलसिलेवार चोरी करने वाला कुख्यात आखिर पकड़ाया

Thu Nov 20 , 2025
इंदौर: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर आखिरकार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में धरा गया. टीम ने आरोपी के पास से मोबाइल, सोने की लटकन और नकदी सहित करीब 77 हजार रुपए का सामान बरामद किया है.रेल यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।