
जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र में 1.20 लाख के जेवर चोरी हो गए। पुलिस ने बताया कि श्रीमति सीमा जैन 50 वर्ष निवासी गार्ड लाईन वार्ड नम्बर 1 दमोह जिला दमोह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 नवंबर को अपनी मां गुणमाला जैन के साथ दमोह से पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव में शामिल होने लगभग 5-30 बजे जबलपुर पहुॅची थी, जबलपुर से बरगी आ रहे थे। वह एवं उसकी मां एक ही सीट में बैठे थे। रात लगभग 8-30 बजे हम दोनों बरगी बस स्टाप पर उतर गये, दोनों अपनी बहन के घर बरगी पहुँचे। उसने अपना पर्स देखा, पर्स में रखे सोने के झाले प्लास्टिक की डिब्बी में रखे थे जो नहीं थे, कोई अज्ञात चोर उसके सोने के झाले वजनी 10 ग्राम कीमती लगभग 1 लाख 20 हजार रूपये की चोरी कर ले गया है।
