जमीन विवाद में दो छोटे भाइयों ने की बड़े की हत्या

सतना। जिले के चोरवरी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना रात करीब 10 बजे की है। मृतक का नाम जयराम कुशवाहा बताया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयराम कुशवाहा अपनी पत्नी के साथ खेरवा स्थित अहरी में सो रहे थे। इसी दौरान छोटे भाई लालमन और मोहन कुशवाहा अपने बेटों रामशरण और ब्रज किशोर के साथ पहुंचे। चारों ने जयराम को जबरन घसीटकर पुराने घर ले जाकर लाठियों से पीटा। हमले के वक्त जयराम का बेटा रविशंकर पुराने घर में भैंस के लिए पगरा बना रहा था। आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। बचाव करने आई जयराम की बहू हीरा बाई और छोटे बेटे रविकरण को भी लाठियों से पीटा गया। घायलों को पहले नगौद अस्पताल ले जाया गया, फिर सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे इलाज के दौरान जयराम की मौत हो गई। परिवार के अनुसार जिस जमीन पर रविशंकर पगरा बना रहा था, उसी को लेकर विवाद चल रहा था

Next Post

पहली बारिश में ही उधड़ गई नारायण तालाब की मेड़

Wed Jun 25 , 2025
सतना . शहर के 70 वर्ष पुराने नारायण तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर स्मार्ट सिटी मद से करोड़ों रुपए खर्च किए जा चुके हैं. लेकिन उसके एवज में हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता नगरवासियों को शर्मसार करने के लिए काफी है. आलम यह है कि महज 10 महीने पहले ही […]

You May Like

मनोरंजन