फिलीपींस में गोलीबारी में दो की मौत

फिलीपींस में गोलीबारी में दो की मौत

मनीला, 01 जनवरी (वार्ता) दक्षिणी फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में गश्त के दौरान एक पुलिस अधिकारी ने मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बंदूकधारियों को मार गिराया।

ज़ाम्बोआंगा पुलिस कार्यालय के निदेशक कर्नल किम्बर्ली मोलिटास ने बुधवार को कहा कि नए साल की पूर्व संध्या पर गोलीबारी एक चर्च के सामने हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी हमले में घायल हो गया, लेकिन वह बंदूकधारियों को मारने में सफल रहा। मोटरसाइकिल चला रहे एक बंदूकधारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी को शहर के अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनकी टीम मारे गए संदिग्धों की पहचान कर रही है।

Next Post

फिलीपींस में क्रिसमस, नए साल के जश्न में 340 घायल

Wed Jan 1 , 2025
मनीला, 01 जनवरी (वार्ता) फिलीपींस के स्वास्थ्य विभाग (डीओएच) ने बुधवार को क्रिसमस और नए साल के जश्न के दौरान देश भर में पटाखों से संबंधित 340 चोटों की रिपोर्ट की पुष्टि की है। डीओएच ने कहा कि 22 दिसंबर, 2024 से एक जनवरी, 2025 तक दर्ज की गई चोटों […]

You May Like