चिटनिस की गोठ और माधोगंज से हटे बैरिकेड

ग्वालियर: अग्रसेन कॉम्प्लेक्स दर्जी औली में कैट द्वारा आयोजित “कैट आपके द्वार” कार्यक्रम में माधोगंज, चिटनिस की गोठ एवं दर्जी औली के व्यापारी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए और उन्होंने कैट जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों के समक्ष एक स्वर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क पर रखे गए बैरिकेड के कारण उनका व्यापार बर्बाद होने की समस्या से अवगत कराया.

उन्होंने बताया कि गलत जगह बैरिकेड लगने से दुकानों के सामने हाथ ठेला वालों ने कब्जा कर लिया है और पूरे दिन सड़क पर जाम रहता है जिसके कारण दुकानदारों का पूरा व्यापार चौपट हो रहा है। उन्होंने तुरंत बैरिकेड हटाकर रोड से हाथ ठेले वालों को हटाने की मांग की.कार्यक्रम में कैट की और से जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनकी परेशानी गंभीर है और उसको जिला एवं पुलिस प्रशासन के समक्ष रखकर दूर कराने का प्रयास किया जाएगा.

कैट को अंततः कामयाबी मिली और चिटनिस की गोठ व माधोगंज से बैरिकेड हटा दिए गए हैं। महामंत्री विवेक जैन ने व्यापारियों की हर छोटी बड़ी समस्या में साथ देने का संकल्प जताया है.माधोगंज चिटनिस की गोठ व्यापारी संघ की अध्यक्षा श्रीमती बबीता डाबर, सचिव हरीश मत्थानी और उपाध्यक्ष राजा चुगवानी ने समस्याएं रखी. कैट की और से वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल जायसवाल,राकेश अग्रवाल, प्रवक्ता नीरज चौरसिया, अंशुल तपा, दिनेश बंसल आदि उपस्थित थे

Next Post

प्रेरणादायी महिलाओं को मिला विशिष्ट सेवा सम्मान

Sat Dec 20 , 2025
भोपाल: निर्भया दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली रख्शां शमीम जाहिद और मीता वाधवा को विशिष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया। समारोह का आयोजन मध्यप्रदेश टूरिज्म पुलिस कमिशनरेट महिला एवं बाल विकास […]

You May Like