नाबालिग बालिका को छतरपुर से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द 

सीधी। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका को छतरपुर से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी‌एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालिका को छतरपुर जिले से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस के अनुसार

फरियादी द्वारा थाना कोतवाली में सूचना दी गई कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री दिनांक 05 जुलाई 2026 को प्रातः करीब 9 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश की गई, लेकिन बालिका का पता नहीं चल सका। परिजनों की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध तकनीकी एवं अन्य आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को छतरपुर जिले से सकुशल दस्तयाब किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी थाना प्रभारी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक सुनील पांडेय,

प्रधान आरक्षक किरण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

इंडिया गठबंधन की बैठक में अखिलेश के शामिल होने को लेकर असमंजस 

Tue Sep 29 , 2026
नई दिल्ली,विपक्षी इंडिया समूह की बैठक में कई महत्वपूर्ण घटक दलों के नेता अनुपस्थित रह सकते हैं.सूत्रों की मानें तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और वोटर लिस्ट के एसआईआर के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बुलाई गई इंडिया गठबंधन की बैठक में […]

You May Like