
जबलपुर। वित्त विभाग में हुए फर्जी बिल कांड घोटाले की जांच कर रही जांच लगभग पूरी हो चुकी है जिसमें सामने आया है कि स्थानीय निधि संपरीक्षा कार्यालय में पदस्थ फरार बाबू संदीप शर्मा ने पांच अधिकारियों के साथ मिलकर विभाग के 6 करोड़ 99 लाख रुपए की शासकीय राशि का घोटाला किया है। जिला प्रशासन और विभाग के द्वारा अब फरार संदीप शर्मा के साथ शामिल अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी एफआईआर करने की तैयारी की जा रही है।
पत्नी के खाते में भी कराई गई थी ट्रांसफर राशि
जांच के दौरान टीम को नया सुराग हाथ लगा कि वित्त विभाग के स्थानीय निधि संपरीक्षा कार्यालय में पदस्थ बाबू संदीप शर्मा की पत्नि स्वाति शर्मा के बैंक अकाउंट में धनराशि ट्रांसफर की गई है।
फरार बाबू का अभी तक कुछ नहीं पता
स्थानीय निधि संपरीक्षा के जबलपुर क्षेत्रीय कार्यालय में हुये अधिक भुगतान और गबन के मामले में संभागायुक्त अभय वर्मा ने सहायक संचालक प्रिया विश्नोई को ,कलेक्टर दीपक सक्सेना ने ज्येष्ठ संपरीक्षक सीमा अमित तिवारी को मामला उजागर होने के बाद निलंबित कर दिया था। वहीं मामले में सयुंक्त संचालक के फर्जी हस्ताक्षर करने तथा फर्जी आदेश और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी देयक तैयार करने के आरोपी स्थानीय निधि संपरीक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-तीन संदीप शर्मा का संचालनालय स्थानीय निधि संपरीक्षा प्रकोष्ठ भोपाल द्वारा निलंबन आदेश जारी किया गया था।
इनका कहना है
वित्त विभाग में हुए फर्जी बिलकांड घोटाले में जांच लगभग पूरी हो चुकी है जांच अभी तक की जांच में यह पुष्टि हो गई है कि फरार बाबू संदीप शर्मा ने पांच अधिकारियों के साथ मिलकर करीब 6 करोड़ 99 लाख रुपए का गबन किया है। अब इन सभी दोषियों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी की जा रही है।
… दीपक सक्सेना ,कलेक्टर जबलपुर।
