ग्वालियर: शहर के सबसे बड़े मंदिर अचलेश्वर महादेव के ट्रस्ट के चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। करीब चार हजार भक्त ट्रस्ट के सदस्य हैं और कोर्ट के निर्देश पर ये चुनाव कराए जा रहे हैं। समाजसेवी महेश मुदगल ने न्यासी हेतु नामांकन दाखिल किया उन्होने अचलेश्वर महादेव की विधि विधान से पूजा अर्चना की और नामांकन भरा उनके साथ सकल ब्राह्मण महासमिति के जयवीर भारद्वाज, चेम्बर अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल और किशन मुदगल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. उनके अलावा अध्यक्ष पद हेतु व्यवसाई राजीव चड्डा सहित कई अन्य लोगों ने भी ने भी नामांकन दाखिल किया।
नामांकन की प्रक्रिया: चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन फॉर्म वितरण और जमा करने का कार्य कल 25 सितंबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा।
नाम वापसी एवं अंतिम सूची: नाम वापसी की अंतिम तिथि 28 सितंबर निर्धारित है, जिसके बाद 30 सितंबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
मतदान और मतगणना: आगामी 11 अक्टूबर को एमएलबी कॉलेज में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा और इसके तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।
चुनावी नियम व आचार संहिता”: चुनाव समिति ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रचार के लिए होर्डिंग, बैनर या सार्वजनिक प्रचार सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा; नियमों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है।पहले ही दिन 34 फॉर्म वितरित होने और 8 के जमा होने से मंदिर न्यास की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। अंतिम दिन यानी आज 25 सितंबर को नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।
